रायगढ़: बरभौना पंचायत सचिव पर अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़: बरभौना पंचायत सचिव पर अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ :ग्राम पंचायत बरभौना के सचिव पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए उसके विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के मरम्मत के लिए आई राशि में से बाहरी रंग रोगन कराकर शेष राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत बरभौना के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ग्रामीणों द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत में पंचायत भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के मरम्मत के लिए आई राशि में से बाहरी रंग रोगन कराकर शेष राशि का फर्जी बिल प्रस्तुत कर सचिव रामप्रसाद डनसेना द्वारा गबन कर लिया गया है। सचिव द्वारा ग्राम सभा का आयोजन भी नहीं किया जाता है और पंचों की सहमति के बिना मनमानी ढंग से निर्णय ले लिया जाता है। गांव के तालाब में जल भराव नहीं होने की स्थिति में जहां निस्तारी की समस्या हो रही है तो वहीं पशुओं को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसकी व्यवस्था करने में भी सचिव कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। वहीं नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण जन्मप्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन जैसे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से उचिवत कार्रवाई कर राहत दिलाने की गुहार लगाई है। 

 

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments