रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 6 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गौवंशों के संरक्षण को लेकर “ऑपरेशन शंखनाद” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में गौवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन से 06 गौवंश को मुक्त कराया गया है।

 स्कार्पियो में भरकर ले जाए जा रहे थे गौवंश — पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सिल्वर रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 D 0941 में मवेशियों को भरकर ग्राम सरवानी से रायगढ़ की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ ग्राम बैसपाली चौक में घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक सिल्वर रंग की स्कार्पियो वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें अंदर बेरहमीपूर्वक 06 नग गौवंश भरे हुए पाए गए। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मकसूद खान पिता आसिर खान उम्र 27 वर्ष निवासी साईटागर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग.) बताया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाहन मालिक जांहगीर शाह के कहने पर ग्राम सरवानी से मवेशी लेकर जा रहा था, जहां ललित नामक व्यक्ति से 06 गौवंश वाहन में लोड किए गए थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

 06 गौवंश मुक्त कराए गए — आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से गौवंश तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन, 06 नग गौवंश, जिसकी अनुमानित कीमत 18,000 रुपये है, को जप्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया गया। आरोपी मकसूद खान के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 4, 6 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त मवेशियों का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है, मवेशी स्वस्थ है, उनके चारा पानी की व्यवस्था की गई है ।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी जांहगीर शाह एवं ललित की गिरफ्तारी शेष है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में आरक्षक राजेश खाण्डे, धनेश्वर उरांव, रवि सिंह एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“गौवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता के मामलों में रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments