खेती का नया मौका: गर्मियों में उगाएं फूलगोभी, कम समय में मिलेगा ज्यादा उत्पादन

खेती का नया मौका: गर्मियों में उगाएं फूलगोभी, कम समय में मिलेगा ज्यादा उत्पादन

गर्मी के मौसम में जहां ज्यादातर किसान फूलगोभी की खेती से दूरी बना लेते हैं, अब नई हाइब्रिड किस्में इस सोच को बदल रही हैं. ऐसी ही एक किस्म है GS-85 जिसे किसान अब ऑफ-सीजन में उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. रामपुर के किसान अशोक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने इसे उगा रखा है. अशोक बताते हैं कि उन्होंने अपने खेत में 85 नंबर वाली फूलगोभी उगाई है, जो गर्मी में भी अच्छी पैदावार देती है. इस गोभी का फूल बिल्कुल सफेद, चमकदार और ठोस होता है, जिससे बाजार में इसकी मांग ज्यादा रहती है. वजन की बात करें तो एक गोभी का फूल करीब डेढ़ किलो तक की हो जाती है.

अशोक बताते हैं कि उन्होंने फरवरी की शुरुआत में ही इसकी बुवाई कर दी थी. सबसे पहले उन्होंने करीब 50 ग्राम बीज से पौध तैयार की. फिर उसे खेत में रोपा दिया. यह तरीका इसलिए अपनाया जाता है ताकि पौधे मजबूत बनें और पैदावार बेहतर मिले. 110-120 दिन बाद उनकी फसल तैयार है और हार्वेस्टिंग भी शुरू होने वाली है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रति बीघा कितनी पैदावार

अशोक के मुताबिक, इस किस्म से उन्हें प्रति बीघा करीब 15 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. यानी अगर सही देखभाल की जाए तो कम जमीन में भी अच्छा उत्पादन पक्का है. अशोक के मुताबिक, इस समय उन्हें 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक का रेट मिल रहा है, जबकि कुछ समय पहले उन्होंने यही गोभी 30 रुपये किलो तक भी बेची है. ऑफ-सीजन होने की वजह से इसकी कीमत सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मिलती है. अब अगर लागत और मुनाफे की बात करें तो अशोक बताते हैं कि तीन बीघा में उनकी कुल लागत करीब 20 हजार रुपये तक आई है. इसमें बीज, खाद, सिंचाई और अन्य खर्च शामिल हैं. जब फसल अच्छे भाव में बिकती है तो उन्हें 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का मुनाफा मिल जाता है.

 

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments