नई दिल्ली : गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Red Magic जल्द गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपकमिंग Red Magic Gaming Tablet 5 Pro गेमिंग टैब के लॉन्च को ऑफिशियल टीज किया है। रेड मैजिक के सीनियर एग्जीक्यूटिव Jiang Chao ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग टैबलेट को लेकर जानकारी शेयर की है। Weibo पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि यह गेमिंग टैब इस साल अप्रैल या मई महीने में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल उन्होंने लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो कंपनी ने पिछले साल भी इसी के आसपास Gaming Tablet 3 Pro को लॉन्च किया था। रेड मैजिक का यह टैबलेट परफॉर्मेंस फोकस गेमिंग टैबलेट है। पिछले साल भी कंपनी ने इसे सबसे पहले चीन और फिर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इस टैब को Red Magic Astra के नाम से मार्केट में उतारा था। ऐसे में संभव है कि यह गेमिंग टैब कुछ समय में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
RedMagic गेमिंग टैब की संभावित खूबियां
RedMagic ने अपकमिंग टैब के बारे में फिलहाल जानकारी शेयर नहीं की है। यह टैबलेट OLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 200Hz टच सैंपल रेट क सपोर्ट दिया जा सकता है।
Red Magic के अपकमिंग गेमिंग टैब को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस टैबलेट के कूलिंग सिस्टम में कंपनी का फोकस है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कंपनी पीसी-ग्रेड के मेटेरियल का यूज करने की प्लानिंग में है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी स्टेबल परफॉर्मेंस मिल सके।
रेड मैजिक के इस गेमिंग टैब की कीमत को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। टैब को लेकर अभी तक सिर्फ टीजर और हिंट्स के जरिए ही जानकारी सामने आई है।


Comments