नई दिल्ली: Honor जल्द ग्लोबल मार्केट में अपनी 600 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को ऑफिशियल चैनल पर टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट में इस अपकमिंग सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी हैं। ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस सीरीज को स्मार्टफोन Honor 600 और Honor 600 Pro को कंपनी प्रीमियम मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।
लुक और डिजाइन में होगा फ्लैगशिप
Honor 600 सीरीज की बात करें तो ये स्मार्टफोन क्लीन डिजाइन और फ्लैट रियर पैनल डिजाइन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। फोन के बैक पैनल में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। यह कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max की तरह होगा। इसमें तीन कैमरा लेंस के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इस फोन में स्लिम बैजल वाली डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिजाइन होगा। इसके साथ ही फोन को ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Honor 600 सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.57-इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 सीरीज के प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pro मॉडल में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बेस वेरिएंट को डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन सीरीज 9000mAh बैटरी के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल इन स्मार्टफोन के लेकर इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। ऑनर ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट, प्राइसिंग और फुल स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है।


Comments