50MP सेल्फी कैमरा वाला Oppo F33 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

50MP सेल्फी कैमरा वाला Oppo F33 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली :  Oppo F33 और Oppo F33 Pro भारत में जल्द लॉन्च होंगे। Oppo ने फिलहाल अपनी F-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी डिटेल ऑफिशियल नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo F33 Pro का टीजर पोस्टर रिवील हो चुका है। इसके साथ ही इस फोन की संभावित लॉन्च डेट, प्राइसिंग रेंज और कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। Oppo F33 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.57-इंच का AMOLED पैनल, डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही फोन में MediaTek का प्रोसेसर दिया जाएगा।

Oppo F33 Pro संभावित कीमत

टिपस्टर संजू चौधरी @saaaanjjjuuu और Passionategeekz.com के ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल शेयर की हैं। इस डिटेल्स के हवाले से 360गैजेट्स ने अपकमिंग Oppo F33 Pro की संभावित लॉन्च और स्पेक्स को लेकर रिपोर्ट्स दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह फोन 35,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल Oppo F31 Pro को 8 जीबी रैम के साथ 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Oppo F33 Pro संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Oppo F33 Pro स्मार्टफोन के संभावित स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलेगा और इसे IP69K रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। यह फोन MediaTek Dimencity 6360 Max चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Oppo F33 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ओप्पो के इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।

अपकमिंग Oppo F33 Pro स्मार्टफोन ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा। यह कैमरा मॉड्यूल थोड़ा कर्व एज वाला होगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments