स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरा में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरा में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद छुरा : स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES) अंग्रेजी माध्यम छुरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया आज, 10 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि स्कूल में प्रवेश के इच्छुक छात्र अब अपना आवेदन निर्देशानुसार ऑनलाइन /ऑफलाइन मोड पर कर सकते हैं। शासन के निर्देशानुसार, छुरा के इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिले को लेकर पालकों और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्राचार्य मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शासन के आदेशानुसार भर्ती की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी माध्यम से होगी यदि किसी भी कक्षा में उपलब्ध सीटों की तुलना में आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी। इसके लिए मैन्युअल लॉटरी (पर्ची पद्धति) का सहारा लिया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया 06 मई से 10 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें पालकों अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निष्पक्ष रूप से लॉटरी निकालकर बच्चों का चयन किया जाएगा।प्रवेश हेतु आवेदन 10 अप्रैल से लेकर 5मई 26 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में किया जा सकेगा ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल https://cgschool.in/saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx के माध्यम से या सीधे स्कूल कार्यालय में आकर ऑफलाइन मोड में भी भरे जा सकते हैं। समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।प्रवेश के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाएगा । कक्षा पहली (अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी अनिवार्य है साथ ही, प्रवेश के समय आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

आरक्षण और प्राथमिकता की व्यवस्था
विद्यालय में शासन की आरक्षण नीति लागू रहेगी, जिसके तहत कुल सीटों का 50 प्रतिशत छात्राओं के लिए आरक्षित होगा। इसके अलावा, 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और बी.पी.एल. परिवारों के बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं। महतारी दुलार योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चों को भी नियमों के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।अधिक जानकारी के लिए पालक कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments