लोहे के एंगल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी जोगा राम कुंजाम गिरफ्तार

लोहे के एंगल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी जोगा राम कुंजाम गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : बचेली रेलवे कॉलोनी बचेली निवासी मनीष महानंद एवं उसके दोस्त कार्तिक बुधवार कोशराब लेने शराब दुकान बचेली गये थे, शराब लेकर वापस आ रहे थे, ईंटा भट्टी के पास एक काला रंग का स्कार्पियों रोड़ से नीचे खड़ा था जिसे गाड़ी को निकालने में सहयोग करे क्या कहने पर स्कार्पियो चालक आरोपी जोगा राम कुंजाम शराब के नशे में अश्लील गाली गलौच करते हुए प्रार्थी के कालर को पकड़ लिया तभी इन दोनो के बीच वाद-विवाद हुआ उसके बाद मनीष और कार्तिक वहां से सुब्रत के दुकान के पीछे आकर शराब पीने बैठे ही थे कि उसी समय जोगा पीछे से आया और मेरे साथ तुम लोग झगड़ा किये हो कहकर आज नही छोडूगा जान से मार दूंगा कहते हुये हाथ में पकड़े लोहे के एंगल से मनीष के सिर में मारा तभी प्रार्थी पीछे मुड़कर देखा और रोकने की कोशिश किया तो इसके चेहरा में मारा, इसके साथी कार्तिक बीच बचाव करने पर उसके दाहिने हाथ में मारा जिससे दाहिने हाथ के दो उंगली कट गया एवं उसके सिर में भी मारा है तभी इन दोनों डर कर जान बचाकर वहां से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा को दी गई पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय( जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल, कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तार करने दिशा निर्देश प्राप्त हुआ। आरोपी के गिरफतारी हेतु पुलिस पार्टी उसके सकुनत पर पहुंचे जहां आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे हिरासत में लेकर मेमोरण्डम कथनानुसार आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे के एंकल को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को माननीय जे0एम0एफ0सी0 न्यायालय बचेली के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, उप निरीक्षक रामकुमार जैन, सउनि. सोहन ठाकुर, प्रधान आरक्षक नरेश मंडल, आरक्षक प्रकाश भारती एवं प्रताप मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments