आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 12 अप्रैल 2026 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। छात्रों को किसी बहु प्रतीक्षित परीक्षा परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आयेंगे। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन करने से आपका पैसा खर्च होगा, खर्च का ब्यौरा तैयार करना अच्छा रहेगा।
वृष राशि-
आज करियर के मामले में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन को काम में नए कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आज आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा।परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ आज कही बाहर घुमने जाएंगे जहां आप कुछ खुशनुमा पल बितायेंगे। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
मिथुन राशि-
आज दांपत्य रिश्ते के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। रिश्तों में मधुरता आयेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। बच्चे आपसे अपनी बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी मदद लेंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
कर्क राशि-
आपका रुझान आज सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज पड़ोसियों के साथ आपकी मीटिंग भी हो सकती है। साथ ही अपने परिवेश में साफ सफाई के मुद्दे पर अपने पड़ोसियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा। आपका स्वाभाव पूर्व की अपेक्षा विनम्र हो जायेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी से परामर्श लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का रौनक बढ़ जाएगी। आर्किटेक के स्टूडेंट को आप मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ईमेल आ सकता है।
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप मन में चल रही है बातों को किसी के सामने उजागर नहीं होने देंगे, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आज आपको खास बात पता चल चलेगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
कन्या राशि-
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी होगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कम मेहनत से बड़ी सफलता मिल सकती है। वेब डिजाइनर्स के लिए दिन सर्वोत्तम रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से प्रेरित होंगे और अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित होने का प्रयास करेंगे। आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। लवमेट के साथ शादी फिक्स होने के योग बन रहे है। आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। रिश्तों में नयापन आयेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। विरोधियों से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा।
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आज आप उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको दोस्त से बिना वजह की बाते करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप विचार विमर्श करेंगे। शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि-
आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा- पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आप अपनी बात को सही ढंग से रखने में सफल होंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी हो सकती हैं ,काम में स्थिरता बनी रहेगी। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आपको कुछ नई चीज़ों से जुड़ाव महसूस होगा। आप धैर्य से काम लेंगे और आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आप आप फैमिली के साथ पास के ही किसी दर्शनीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
मकर राशि-
आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिए अच्छा है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ेगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मेडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।
ये भी पढ़े : राष्ट्रीय विचारधारा और नागरिक कर्तव्यों से ही भारत बनेगा महान-स्वप्निल कुलकर्णी
कुंभ राशि-
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी। आज आपको उम्मीद से अधिक धन प्राप्त हो सकता है। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जरूरी काम मन- मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा।
मीन राशि-
आज आपका दिन ख़ास रहेगा। आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलता रहेगा। आज आप काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। आज आपके सरकारी कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है , लेकिन जल्द ही सारे काम पूरे भी हो जाएंगे। आज आप बिजनेस में पैसे तो लगायेंगे , लेकिन आपको उसका लाभ मिलने में वक्त लगेगा। घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।


Comments