रायपुर में सनसनी: पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की फांसी पर लटकी मिली लाश

रायपुर में सनसनी: पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की फांसी पर लटकी मिली लाश

रायपुर: राजधानी के आजाद चौक थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, घटना  शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. थाने में सूचना मिली कि एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई. आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इसके पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments