25 दिन से गैस नहीं: आरंग में फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम

25 दिन से गैस नहीं: आरंग में फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे ग्रामीण, चक्का जाम

आरंग : गैस एजेंसी में लगभग 25 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. आरंग क्षेत्र के एकमात्र गिरिज इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर मिलने की सूचना पर लोगों की लंबी कतार लगी थी. कड़ी धूप में लोग खड़े रहे, लेकिन जब गैस नहीं आने की सूचना मिली तो आक्रोश फूट पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के लोग लगभग 25 दिनों से उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए रतजगा कर रहें हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें एजेंसी ने 12 अप्रैल को गैस सिलेंडर मिलने की जानकारी दी थी. सुबह से लाइन बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंचे. कई घंटों तक कतार में लगने के बाद उन्हें पता चला कि गैस सिलेंडर नहीं आ रहा तो एजेंसी के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा. सभी ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों के चक्के थम गए. सूचना पर मौके पर नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची. उन्होंने काफी देर समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बता दें कि आरंग में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी में लगभग 20000 घरेलू गैस उपभोक्ता है. आम जनता की परेशानी को देखते हुए आरंग नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के साथ गैस एजेंसी के मालिक हिमांशु सिंह ठाकुर के साथ 1 अप्रैल को बैठक हुई थी. बैठक में खाद्य निरीक्षक राकेश साहू भी उपस्थित थे. इस दौरान गैस एजेंसी की नाकामी और बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद गैस एजेंसी को व्यवस्था को सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था. हालांकि 10 दिन बीत जाने के बाद भी गैस एजेंसी की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है. नतीजा यह रहा कि लोगों को अभी भी घंटों लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है. 

आम उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं से बदतमीजी से बात करते है और सही जवाब नहीं देते.ऑनलाइन बुकिंग हो जाने के बाद भी पहले पर्ची के लिए लाइन लगाना पड़ता है. उसके बाद गैस सिलेंडर के लिए रात 3 बजे से लाइन लगाना पड़ता है. आलम ये है कि उपभोक्ता 20 किमी की दूरी से आते है वो रातभर गैस एजेंसी के पास रतजगा करते है.जब गैस ऑफिस खुलता है तो जानकारी मिलती है कि गैस नहीं मिलेगी.गैस एजेंसी के लगातार टालमटोल करने के कारण उपभोक्ताओं को गैस की काफी किल्लत हो रही है.

एक और गैस एजेंसी की मांग

आरंग में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी से आमजनता के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी परेशान हैं. आम लोगों की परेशानियों को बताने जब पार्षद गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी को कॉल करते हैं, तो एजेंसी के कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के कॉल तक रिसीव नहीं करते. हाल में हुई बैठक में सभी पार्षदों ने आरंग में एक और गैस एजेंसी की मांग की, जिससे गिरिजा गैस एजेंसी की मनमानी बंद हो और लोगों को राहत मिल सके. गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी की शिकायत आईओसी के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गई है. अब देखने वाली बात है कि आम जनता की परेशानियों का सबब बन चुकी इस गैस एजेंसी से कब छुटकारा मिलता है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments