वासुदेव बस से नशीली सिरप बरामद ,  चालक, खलासी  और कंडक्टर गिरफ्तार, बस भी जब्त

वासुदेव बस से नशीली सिरप बरामद , चालक, खलासी और कंडक्टर गिरफ्तार, बस भी जब्त

रायगढ़ :  बीते 10 अप्रैल की रात्रि लगभग 11:00 बजे तपकरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर से तपकरा होते हुए रायगढ़ जाने वाली वासुदेव सवारी बस क्रमांक CG-13-Q-1800 में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप छुपाकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और थाना के सामने मुख्य मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की।रात्रि करीब 11:45 बजे संदिग्ध बस के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे दो झोलों के अंदर चार कार्टून बरामद हुए, जिनमें 100-100 मिलीलीटर की 480 शीशियां प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राईप्रोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड युक्त “ऑनरेक्स” नशीली कफ सिरप पाई गई। कुल मिलाकर 48 लीटर कफ सिरप जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹96,720 आंकी गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पूछताछ के दौरान बस के कंडक्टर बसंत पटेल, खलासी सतीश कुमार और ड्राइवर भोला राम ने प्रारंभ में अनभिज्ञता जताई, लेकिन पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ के बाद उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उक्त नशीली कफ सिरप बिहार राज्य के गया से लाई गई थी और इसे बिक्री के लिए रायगढ़ जिले के कोटरीमाल ले जाया जा रहा था।पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है तथा तस्करी में प्रयुक्त वासुदेव बस को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस अवैध तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments