कम लागत, ज्यादा फायदा: इस खेती से साल में दो बार होगी तगड़ी कमाई

कम लागत, ज्यादा फायदा: इस खेती से साल में दो बार होगी तगड़ी कमाई

गर्मी के मौसम में मूंगफली की डिमांड अधिक रहती है. मूंगफली हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है ऐसे में बिहार के अररिया जिले के तराई इलाके में किसान बड़े पैमाने पर मूंगफली की खेती करते हैं कम लागत में अधिक मुनाफा मूंगफली की खेती से कमाया जा सकता है. मूंगफली की खेती साल में दो बार होती है.किसान गर्मी के मौसम में मूंगफली की खेती कर रहे हैं. मूंगफली की खेती कर किसान लाखों रुपए कमा भी रहे हैं. किसान विजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हम बीते 10 साल से मूंगफली की खेती कर रहे हैं. बाजारों में मूंगफली ₹6000 से लेकर 7000 हजार रुपए क्विंटल के हिसाब से बिक जाती है. गर्मी के मौसम में मूंगफली की अधिक डिमांड होती है. जिस कारण मूंगफली की खेती में अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है. जहां कम लागत में किसान तगड़ी कमाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शारीरिक विकास के लिए रामबाण है मूंगफली की खेती
मूंगफली एक तिलहन वाली फसल है. मूंगफली के दाने और साथ में इससे निकाला गया तेल दोनों की बाजार में काफी मांग रहती है. इसकी खेती वैसे तो पूरे देशभर में की जाती है, लेकिन महंगाई के दौर में किसानों को परंपरागत खेती से इतर मुनाफे वाली फसलों पर ध्यान देने की जरूरत है. सर्दियों के मौसम में बाजार में मूंगफली की डिमांड काफी बढ़ जाती है. इसमें मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन-E जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. मूंगफली प्रोटीन का भी अच्‍छा स्रोत है. इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. शारीरिक विकास के लिए मूंगफली का सेवन एक सीमित मात्रा में रोजाना किया जा सकता है.

एक एकड़ में एक लाख से अधिक कमाई
किसान विजय ठाकुर ने बताया कि वह डेढ़ एकड़ जमीन पर मूंगफली की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि सीजन में लगभग लाखों रुपए तक की कमाई अर्जित करते हैं. मूंगफली की खेती के लिए जैविक खेती सबसे बढ़िया तरीका है. इसमें सिंचाई भी कम करनी पड़ती है, प्रति एकड़ जमीन पर 10-15 हजार रुपए का खर्च होता है जबकि एकड़ जमीन पर लाख रुपए से अधिक की कमाई अर्जित करते हैं. उन्होंने बताया कि डेढ़ एकड़ जमीन पर लगभग 2 लाख रुपए तक की कमाई अर्जित करते हैं.

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments