आम की बागवानी का समय अभी चल रहा है. इस समय बिहार में बड़े स्तर पर आम की फसल उगाते हैं और उससे अच्छा मुनाफा कमाते हैं. प्रदेश के कई किसान आम की बागवानी को बहुत उन्नत तकनीक से उगाते हैं, जिससे बढ़िया कमाई करते हैं. हालांकि, कुछ किसान तकनीक का इस्तेमाल कम कर सीधा सीधा आम की फसल लगाते हैं, जिससे उस हिसाब से कमाई नहीं होती है. पटना जिला स्थित मसौढ़ी के किसान ललित कुमार बहुत ही उन्नत तरीके से आम की फसल उगाते हैं, जिस कारण एक ही खेत से दो लाभ उठाते हैं.
दरअसल, ललित कुमार बहुत समय से कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं और 20 साल का अनुभव उनके खेती का आधार है. इस कारण वो खेती में नया प्रयोग करते रहते हैं. इसी कड़ी में 10 कट्ठा में लगे आम की बागवानी से कुछ नया करके एक साथ दो दो मुनाफा लेते हैं. अभी जिस प्रकार से आम का सीजन चल रहा है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उनके बगीचे में आम के पौधे इस प्रकार लगे हुए हैं, जिससे नीचे बिल्कुल साफ सुथरी जमीन रहती है. इस तरह जमीन पर सूर्य की किरणें आसानी से पड़ती है और ऐसी व्यवस्था होने की वजह से दूसरे प्रकार की फसल भी उगाई जा सकती है. ललित कुमार की भी सोच कुछ इसी प्रकार की है.
ललित कुमार ने बताया कि 10 कट्ठा में आम की फसल लगाए हुए हैं. हालांकि इस खेत में अभी कुछ समय पहले सरसों की भी बुवाई की थी. सरसों की कटाई हो चुकी है और अब आम भी तैयार होने वाला है. इस प्रकार देखा जाए तो हम आसानी से एक साथ दो प्रकार की फसले उगा रहे हैं.
अगर इस प्रकार से खेती होती है तो एक सीजन में अलग से₹100000 की कमाई होती है और उसी हिसाब से 1 साल की बात हो तो लगभग ₹200000 आपका एक्स्ट्रा मुनाफा हो सकता है.
किसान ललित कुमार का कहना है कि जब तक हम खेती में कुछ नया प्रयोग नहीं करते हैं तब तक हमारे लिए खेती से लाभ प्राप्त करना बहुत मुश्किल है. इस कारण इस प्रकार की सोच लेकर आगे बढ़ रहे हैं और अन्य किसानों से भी यही अपील करेंगे कि वह भी अगर बड़े स्तर पर खेती करते हैं तो उनको कुछ नया प्रयोग करने की जरूरत है ताकि जो नुकसान हो उसकी भी भरपाई खेती से ही हो सके.
बागवानी परंपरागत खेती से बहुत हटकर है और इसमें नुकसान की संभावनाएं बहुत कम होती है. हालांकि, मुनाफा बहुत अच्छा मिल सकता है. बशर्ते आप उसमें किस प्रकार से अपना योगदान देते हैं.


Comments