कोंडागांव में सनसनी: खेत में दफन मिली टेंट संचालक की लाश

कोंडागांव में सनसनी: खेत में दफन मिली टेंट संचालक की लाश

कोंडागांव : शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है. सुरेश टेंट संचालक हैं. हत्या के बाद शव को जमीन मिट्टी के मलबे में दफना दिया गया था. पुलिस में मृतक के शनिवार से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोतवाली थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत पर पड़े मिट्टी के मलबे में एक शव मिला. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक सुरेश चौहान टेंट का कारोबार करते थे. बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र में अच्छी पहचान थी. विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास उनका घर है. 

घटनास्थल और मृतक के घर से साक्ष्य बरामद कर लिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सुरेश शिनवार को घर से गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापल नहीं लौटे. हालांकि घर के पास सुरेश की वाहन और कुछ दूर पर पर्स मिला, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. फिलाहाल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.  

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments