दादी के जाने का गम नहीं सह पाईं जनाई: रो-रोकर हुआ बुरा हाल

दादी के जाने का गम नहीं सह पाईं जनाई: रो-रोकर हुआ बुरा हाल

आशा भोसले की अंतिम यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी है. सुरों की मल्लिका कही जाने वाली आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के श्मशान घाट में किया जाएगा.

आशा भोसले ने अपनी खूबसूरत आवाज से सात दशकों तक लोगों को एंटरटेन किया. लेकिन, अब वो हमेशा के लिए शांत हो गईं.ऐसे में उनके आखिरी दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रही हैं. उस वायरल वीडियो में आशा भोसले की पोती जनाई को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है.

दादी के निधन से टूटीं जनाई भोसले

जनाई दादी के यूं चले जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं.आशा भोसले के निधन के बाद जनाई की जैसी हालत है,उसे देख यही लग रहा है कि वो अपनी दादी के बेहद करीब थीं.जनाई जिस तरह से टूट चुकी हैं, उन्हें देख किसी को भी रोना आ जाएगा. उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जनाई को घर परिवार औऱ जो सेलेब्स उनकी दादी के दर्शन करने आ रहे हैं, उनके गले लगकर रोते हुए देखा गया. बता दें आशा भोसले और जनाई भोसले एक-दूसरे के साथ काफी शानदार बॉन्ड शेयर करती थीं. अक्सर, दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया जाता था.

आशा भोसले के अंतिम संस्कार की तैयारियां शिवाजी पार्क में स्थित स्वर्गीय भागोजी बालूजी कीर हिंदू श्मशान भूमि में पूरी तरह से हो चुकी है. सफेद फूलों से श्मशान घाट को सजाया गया है, जिसे देख ऐसा लग रहा है कि आशा भोसले को सफेद फूल काफी पसंद थे.

उनके अंतिम संस्कार में तमाम बड़े सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.बता दें शनिवार को आशा भोसले की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments