सुखीपाली में ‘गांव चलो घर चलो’ अभियान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सुखीपाली में ‘गांव चलो घर चलो’ अभियान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

महासमुंद: भाजपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर चलाए जा रहे 'गांव चलो घर चलो' अभियान के तहत बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुखीपाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। विधायक ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनसे आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को बड़े ही धैर्य के साथ सुना। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का एकमात्र लक्ष्य 'अंत्योदय' है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार आमजन के जीवन को सुगम और बेहतर बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि शासन की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँचे। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने संबोधन को विस्तार देते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकार की मंशा केवल कागजों पर योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करना है। उन्होंने रेखांकित किया कि आज सुखीपाली सहित क्षेत्र के प्रत्येक गांव में बिजली, स्वच्छ पेयजल और पक्की सड़कों जैसे सशक्त बुनियादी ढांचे का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन सुगम हो सके। साथ ही, उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान कार्ड जैसी लोक-हितकारी योजनाओं ने गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और बोनस वितरण के वादे को पूरी तत्परता के साथ धरातल पर उतार रही है।अभियान के दौरान डॉ. संपत अग्रवाल ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को संगठन की विचारधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ग्रामीणों ने भी अपने विधायक को अपने बीच पाकर उत्साह व्यक्त किया और स्थानीय विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि विधायक बनने से पूर्व भी मैं आपकी सेवा में तत्पर था और आज भी मेरा हर क्षण बसना विधानसभा की खुशहाली के लिए समर्पित है। 'गांव चलो घर चलो' अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच के विश्वास को और मजबूत करने का सेतु है।

आयोजन में मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा,जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, जिला मंत्री भाजपा सुशीलकांति पटेल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा क्षमा गोयल,‍ अध्यक्ष सहकारी समिति पिथौरा विजय पटेल,सरपंच लाखागढ़ प्रियरंजन कोसरिया,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल,मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू.वर्षा सोनी, दुर्गेश सिन्हा, सतीश प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, सोसायटी अध्यक्ष कन्हैया प्रधान पदुम साहू,नयन प्रधान,सरपंच प्रतिनिधि विष्णु बुडेक, अंतर्यामी प्रधान,ऋषिकेश साहू , नयन प्रधान, भोगीलाल पटेल, विष्णुप्रसाद बुडेक, रक्षपाल ,विशाल, नंदकिशोर प्रधान ,अंतर्यामी प्रधान ,सुदामा बढ़ई, हेमंत प्रधान, श्रीराम मिर्धा, उद्धव प्रधान, जन्मजय, राहुल प्रधान, आजाद साहू ,भारी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए सेतु की तरह कार्य करें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments