कोंडागांव में NH-30 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल

कोंडागांव में NH-30 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल

काेंडागांव :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए।

हादसे में बस चालक बुरी तरह से वाहन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी हुई है। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments