दंतेवाड़ा में समाधान शिविर सफल, अधिकांश समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

दंतेवाड़ा में समाधान शिविर सफल, अधिकांश समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

दंतेवाड़ा : कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतापगिरि सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के हालिया प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं एवं सुझावों पर त्वरित पहल करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी के मार्गदर्शन में प्रतापगिरि में सोमवार दोपहर समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया।उल्लेखनीय हैं कि प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल,राशन,स्वास्थ्य सेवाएं,आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों से अवगत कराया था,जिस पर मुडामी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इसी के अनुरूप विभिन्न विभागों की टीमों को मौके पर उपस्थित कर स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर आयोजित किया गया।शिविर में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 93 प्रकरणों का त्वरित निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।शेष 22 प्रकरणों को प्रक्रियााधीन रखते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को प्रेषित किया गया है, जिनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।शिविर के दौरान आधार कार्ड बनाए एवं अपडेट किए गए,नवीन राशन कार्ड जारी किए गए तथा राशन कार्डों में नाम जोड़े गए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पेयजल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े मुद्दों का भी मौके पर समाधान किया गया।ग्रामीणों ने तत्काल समाधान मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी के प्रति आभार प्रकट किया। यह समाधान शिविर प्रशासन की तत्परता एवं जनप्रतिनिधियों की संवेदनशील पहल का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा हैंजो शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments