जिला चिकित्सालय सुकमा में अटल आरोग्य लैब का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया राज्यस्तरीय शुभारंभ

जिला चिकित्सालय सुकमा में अटल आरोग्य लैब का मुख्यमंत्री द्वारा किया गया राज्यस्तरीय शुभारंभ

सुकमा, 13 अप्रैल 2026 : “सर्वे भवंतु सुखिन, सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यंतु मैं कश्चिद्द, दुख भाग भवे त“ श्लोक को सार्थक करता हुआ अटल आरोग्य लैब पूरे राज्य में नवीन चिकित्सा की आयाम जोड़ने वाला सिद्ध होगा। इस क्रम में आज राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मुख्यालय सुकमा के जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आज शुभारंभ हुए अटल आरोग्य लैब के छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांतिः कही जा सकती है क्यो कि अटल आरोग्य लैब से अब 1046 अस्पतालों में मुफ्त जांच की जाएगी। मरीजों को जिला अस्पतालों से लेकर पीएचसी तक मुफ्त जांच सुविधा शुरू एसएमएस और व्हाट्सऐप पर रिर्पोट मिलेगी अटल आरोग्य लैब पूरी तरह डिजिटल होगा इसके माध्यम से 133 प्रकार की जांच अब जिला अस्पतालों में मुफ्त होगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलावः के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की डायग्नोस्टिक व्यवस्था एचएलएल लाइफकेयर के सहयोग से मजबूत होगी। कुल मिलाकर इसके जरिए से मरीजो के रक्त जाच सम्बधित विभिन्न बीमारियो के लक्षणों की जाच, जाच रिर्पाेट तत्काल उपलब्ध होने के साथ साथ रोगो का त्वरित निदान सम्भव होगा । समय पर उपचार शुरू होने से मरीजो के स्वस्थ होने की प्रतिशत में बढोतरी होगी कुल मिलाकर इस अटल आरोग्य लैब के माध्यम से एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगा इस क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन दूरस्थ जिलो के जन जन तक उत्कृस्ट चिकित्सा सेवाए उपल्बध कराने के लिए प्रतिबध्द हैं। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में वर्तमान सुविधा अनुसार ब्लड बैंक, सोनो ग्राफी, एक्सरे, ईसीजी, इमरजेन्सी, आईपीएचएल, सीजेरीयम प्रसव, एन.आर.सी., डॉइलिसीस की सुविधाए उपलब्ध है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप, महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोंसले सहित अन्य अधिकारी ने उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments