किसान अन्य खेती के साथ-साथ गेंदे के फूल की खेती भी कर सकते हैं. इस खेती को करने से किसानों को दो तरफा फायदा होगा. पहला फायदा तो यह खेती कृषि एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार सही विधि का प्रयोग करके करेंगे तो अच्छा मुनाफा मिलेगा. तो वहीं दूसरा फायदा उन्हें अनुदान का मिलेगा, क्योंकि गेंदे के फूलों पर अनुदान भी दिया जाता है इसलिए किसान इसकी खेती करके डबल मुनाफा कमा सकते हैं.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
60 से 90 दिन में हो जाती है तैयार
मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि गेंदे के फूल की खेती हम साल में 2 से 3 बार आसानी से कर सकते हैं. गेंदे की खेती करने से पहले हमें बीज से पहले पौध तैयार करने पड़ते है और वैरायटी के अनुसार लगभग एक से डेढ़ किलो बीज प्रति हेक्टेयर की आवश्यकता पड़ती है. इसके साथ ही जब पौध तैयार हो जाता है, तो हम उसको 45 सेंटीमीटर लाइन से लाइन की दूरी पर रखते हैं. इसके साथ ही 45 सेंटीमीटर ही पौधे से पौधे की दूरी पर रखा जाता है. गेंदे की डिमांड फूलों के अलावा हमारे बहुत सारी ऐसी इंडस्ट्रीज हैं, जहां पर मुर्गी का फीड बनता है. वहां पर भी इसकी डिमांड बढ़ रही है तो हमारे किसान भाई अगर खेत के चारों ओर भी इसे लगा देंगे तो यह कीड़ों को खेत के अंदर आने से भी रोकने का काम करती है.
डबल मुनाफा कमा सकतें है किसान
60 से 90 दिन में यह फसल तैयार हो जाती है, इस प्रकार किसान गेंदे की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. इसके साथ ही इस खेती पर सब्सिडी भी किसानों को दी जाती है. सब्सिडी लेने के लिए किसानों को ध्यान विभाग से संपर्क करना होगा और उद्यान विभाग के माध्यम से ही गंदे के फूलों की खेती करेंगे तो उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलेगा. इस प्रकार किसान इस एक फसल को कर के दोहरा मुनाफा कमा सकता है. पहला मुनाफा तो उसे गेंदे की खेती को करके मिलेगा, तो वहीं दूसरा मुनाफा उसे सब्सिडी का मिल जाएगा.


Comments