Oppo का नया टैबलेट लॉन्च को तैयार, Oppo Pad Mini में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Oppo का नया टैबलेट लॉन्च को तैयार, Oppo Pad Mini में मिलेंगे दमदार फीचर्स

नई दिल्ली : Oppo जल्द ही कॉम्पैक्ट साइज टैबलेट लॉन्च करने वाला है। कंपनी एलान कर चुकी है कि वह 21 अप्रैल को Oppo Pad Mini को पेश करेगा। यह टैबलेट सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट के साथ-साथ कंपनी अपनी फ्लैगशिप Find X9 Ultra स्मार्टफोन सीरीज भी पेश करेगा। ओप्पो के अपकमिंग टैबलेट के बारे में बताया जा रहा है कि यह साइज में भले छोटा होगा, लेकिन यह दमदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा।

Oppo Pad Mini में क्या होगा खास

ओप्पो ने अपने अपकमिंग टैबलेट को टीज करना शुरू किया है। इसे टीज करते हुए कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा भी उठाया है। Oppo Pad Mini में 8.8-इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इस टैब की डिस्प्ले के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 2880x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला LTPO डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स की होगी। ओप्पो के इस टैब की थिकनेस 5.39mm और वजन करीब 279 ग्राम होगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

Gizmochaina ने अपनी रिपोर्ट में Oppo Pad Mini टैबलेट के प्रोसेसर के बारे में बताया है कि इसे Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इसके साथ ही इस टैब में 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके साथ ही फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट मिलेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों ओर बराबर बैजल देखने को मिलेगी।

ओप्पो के टैब में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया जाएगा। यह टैबलेट डार्क ग्रे, पर्पल और सियान कलर ऑप्श में पेश किया जाएगा। इस टैब में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो के इस टैब में eSIM का सपोर्ट दिया जाएगा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments