बिलासपुर में गैस सिलेंडर पाइप फटने से भीषण आग, तीन महिलाएं झुलसीं

बिलासपुर में गैस सिलेंडर पाइप फटने से भीषण आग, तीन महिलाएं झुलसीं

बिलासपुर : घर में खाना पकाते समय अचानक गैस सिलेंडर के पाइप फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। किचन कक्ष में तीन महिलाएं काम कर रही थीं। आग से तीनों महिलाएं झुलस गईं। किसी तरह महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। महिलाओं के हाथ, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं। वहीं आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जूना बिलासपुर कतियापारा निवासी अशोक निर्मलकर के घर किचन में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई। घटना के समय रसोई में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आकर झुलस गईं। वहीं, आग बुझाने के दौरान अशोक निर्मलकर भी झुलस गए, उनके चेहरे पर चोट आई है।

आग लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों के प्रयास से तत्काल सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया। साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने किचन से सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments