मिनी हाइवा-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

मिनी हाइवा-ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

अभनपुर :थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहनों में ही फंस गए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी ग्राम पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी ग्राम नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी ग्राम कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments