चेहरे पर चमक चाहिए, दाग-धब्बे दूर करने और पार्लर जाकर बार-बार फेशियल भी नहीं करवाना है तो आप घर पर ताजे फलों से भी फेशियल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से पोषण और हाइड्रेशन मिलेगा। इतना ही नहीं चेहरे पर चमक (Natural Glow) आएगी। मृत कोशिकाओं (dead skin) और टैनिंग को हटाने में मदद मिलेगी। साथ ही असमय झुर्रियों को रोककर त्वचा में कसाव लाने में भी हेल्प मिल सकती है।
फेशियल से पहले करें इस तरह स्किन को क्लीन
घर में फलों से फ्रूट फेशियल करने से पहले आपको स्किन को साफ करना चाहिए। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन बॉल पर दूध लें उससे चेहरे को साफ करें।
इस तरह बनाएं स्क्रब
चेहरे से मृत कोशिकाओं और टैनिंग को हटाने के लिए आप घर पर नींबू के छिलके में दलिया मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। एक चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर और एक चम्मच दलिया मिलाएं। साथ में गुलाबजल डालें। इससे स्किन को एक्सफोलिएट करने के बाद चेहरे को धो लें।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इन फलों को मिलाकर बनाएं फ्रूट फेशियल क्रीम
पपीता, अंगूर, केला और कीवी को मिलाकर आप घर पर फ्रूट फेशियल क्रीम बना सकते हैं। एक बाउल में सभी फलों को हाथ से मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद डालें। साथ ही एक विटामिन ई का कैप्सूल भी एड करें। आपकी नेचुरल फ्रूट फेशियल की क्रीम बनकर तैयार है। इससे चेहरे और गर्दन की मसाज करें।
स्किन पोर्स को खोलने के लिए करें ये काम
चेहरे के पोर्स बंद होने की वजह से पिंपल्स की दिक्कत होती है। ऐसे में चेहरे पर करीब 5 मिनट भाप ले सकती है। इसके लिए पानी उबालें उसमें गुलाब जल मिलाएं और भाप लें।
संतरे से बनाएं फेस पैक
लास्ट में संतरे के छिलके से बना फेस पैक लगाएं। संतरे में विटामिन सी होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं।
दाग-धब्बों को दूर करने और ग्लो लाने के लिए यह मदद करेगा। इसके संतरे के छिलकों को सुखाकर और फिर पीसकर इसका पाउडर बना सकती हैं। इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिक्स करें।
सॉफ्ट पेस्ट तैयार करें। एक बार में पानी न डालें वरना पेस्ट गीला हो सकता है। 15 मिनट लगाने के बाद पानी से चेहरा धो लें।


Comments