माओवादी आईईडी ब्लास्ट में पैर खोए जवानों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, लगा कृत्रिम पैर

माओवादी आईईडी ब्लास्ट में पैर खोए जवानों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, लगा कृत्रिम पैर

सुकमा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को सुकमा प्रवास के दौरान मिनी स्टेडियम में विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने नक्सल मोर्चो में सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में अपने पैर खोने वाले तीन पुलिस आरक्षकों से भेंट की और उनके साहस की सराहना की। चिंतागुफा थाने में पदस्थ आरक्षक श्री शोरी भुनेश, श्री मड़कम मुन्ना और श्री माड़वी सुक्का से मुख्यमंत्री ने सौजन्य भेंट की। इनमें से श्री सुक्का ने बताया कि सर्चिंग के दौरान 27 नवंबर को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ जाने से उनके दोनों पैरों की जांघ के नीचे का पूरा हिस्सा क्षत विक्षत हो गया था। इसी तरह आरक्षक श्री मड़कम मुन्ना और शोरी भुनेश ने भी बताया कि गश्ती के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो जाने से क्रमशः अक्टूबर 2013 और जनवरी 2010 में उन्होंने अपना एक-एक पैर गंवा दिया। इन सभी जवानों को समाज कल्याण विभाग की ओर से निःशुल्क कृत्रिम पैर लगवाए गए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके अदम्य साहस की सराहना की। उक्त स्टाल में 06 दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री ने ट्रायसिकल वितरित कर उन्हें शासन से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

टुनकी के होठों को मिली नई मुस्कान
जिले के कोंटा ब्लॉक के कन्या आश्रम गोलापल्ली (पालाचेल्मा) की छात्रा कु. टुनकी लावण्या के ऊपर का होंठ बचपन से कटा हुआ था, लेकिन उनके परिजन ऑपरेशन के डर से कभी अस्पताल लेकर नहीं गए। चिरायु टीम को जब इस बारे में पता चला तो परिजनों को समझा बुझाकर स्वास्थ्य विभाग के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर आई। काउंसिलिंग के बाद अंततः परिजन टुनकी के होंठ की सर्जरी कराने को राजी हुए। छात्रा का रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में हाल ही में 10 अप्रैल को सफलतापूर्वक सर्जरी कराई गई। इस तरह टुनकी के कटे होंठ को नया जीवन मिल गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रा से मुलाकात उसे बधाई दी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों को सौंपा प्रमाण पत्र
स्टाल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री साय ने जिले के बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र सौंपा। इसमें ग्राम पंचायत उर्मापाल, छिंदगढ़ और ग्राम पंचायत गोंगला शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए पंचायतों को प्रेरणास्रोत बताया।

तीन उप स्वास्थ्य केंद्र को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

स्टाल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में पहुंचे, जहां बताया गया कि जिले के तीन उप स्वास्थ्य केंद्र को विभिन्न मापदंडों पर उपयुक्त पाए जाने पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदाय किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को यह सर्टिफिकेट सौंपे, जिनमें उप स्वास्थ्य केंद्र मूरटोंडा, पेंटा और कांकेरलंका शामिल है।

हितग्राहियों को वितरित किए सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र
मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पारंपरिक खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 06 समूहों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र और 05 ग्रामीणों को व्यक्तिगत एफआरए पट्टा प्रदान किया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments