शीतला माता मंदिर फुटबॉल ग्राउंड  में  महा भंडारे का आयोजन - उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

शीतला माता मंदिर फुटबॉल ग्राउंड में महा भंडारे का आयोजन - उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

किरंदुल  : लौह नगरी किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित नगर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में आज भव्य महा भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जहां भक्तों ने माता शीतला से सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। इसके बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे समय “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित समाजसेवियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। भंडारे के सफल आयोजन में स्थानीय समिति और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान साफ-सफाई और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। इस दौरान शीतला माता मंदिर समिति के द्वारा न्यू टाइप थ्री टी एस और दस मंजिला हाई राइज  टावर से एनएमडीसी से सेवानिवृत्त हुए सेवादारों का भी सम्मान किया गया । इस दौरान किरंदुल पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,इंटक सचिव ए के सिंह ,किरंदुल थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ,पालिका के पार्षदो इला पटेल ,गायत्री साहू ,रूपा रानी ,लीना सोनी , बिटीओ के सचिव आकाश गोयल का भी समिति के द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया । इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामादीन पटेल ,सचिव दिनेश साहू ,अरुण शर्मा ,चंचल देवांगन विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू ने किया ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments