आज की हलचल : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज,नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल,पढ़े और भी खबरें

आज की हलचल : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज,नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल,पढ़े और भी खबरें

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को बुलाई गई है. मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे होने वाली बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान सरप्लस की नीलामी करने लिए गए निर्णय को लेकर मुहर लग सकती है. वहीं बस्तर से नक्सलवाद का सफाया करने के बाद बस्तर 2.0 प्रोजेक्ट को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी.

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम होंगे शामिल 

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सबसे पहले सुबह 11:30 नया रायपुर स्थित महानदी भवन, मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद 1:30 बजे 515 पैक्स नवीन सोसायटी का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर करीब 3:15 बजे डीडीयू ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जेम पोर्टल से की खरीदी की जांच का साहस दिखाए सरकार : कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस ने प्रदेश में जेम पोर्टल के जरिए की गई सभी सरकारी खरीदी की जांच की मांग उठा दी. वहीं दावे किए कि सत्ता में बैठे प्रभावशाली नेता जेम पोर्टल के जरिए अनाप-शनाप भाव में सरकारी सप्लाई का ठेका अपने चहेतों को दिलाकर कमीशनखोरी कर रहे हैं. संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाए कि सीएसआईडीसी के जरिए खरीदी को भ्रष्टाचार करने और राज्य के बाहर के सप्लायरों से कमीशन के चक्कर में बंद किया गया है. संचार प्रमुख के मुताबिक जेम पोर्टल के जरिए अब तक हुई खरीदी की जांच की जाए. इसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है. स्थानीय व्यापारियों की अनदेखी कर ज्यादातर खरीदी दूसरे राज्यों के सप्लायरों से हुई है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments