बड़ा कूटनीतिक झटका: इटली-इजरायल रक्षा रिश्ते खत्म, मेलोनी का नया रुख

बड़ा कूटनीतिक झटका: इटली-इजरायल रक्षा रिश्ते खत्म, मेलोनी का नया रुख

नई दिल्ली: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इजरायल के साथ रक्षा समझौतों के रोक दिया है। उन्होंने इस कदम के पीछे मौजूदा हालातों को हवाला दिया है।साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए शांति वार्ता को आगे बढ़ाना जरूरी है, साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को भी फिर से खोलने पर विचार करना चाहिए।

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उनकी सरकार ने मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़ों को देखते हुए इजरायल के साथ डिफेंस एग्रीमेंट के ऑटोमैटिक रिन्यूअल को रोकने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने डील की डिटेल्स साझा नहीं की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की हर मुमकिन कोशिश करनी होगी- मेलोनी

मेलोनी ने उत्तरी इटली के शहर वेरोना में रिपोटर्स से कहा, 'शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहना जरूरी है, हालात को स्थिर करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की हर मुमकिन कोशिश करनी होगी, जो हमारे लिए न सिर्फ फ्यूल सप्लाई के लिए बल्कि फर्टिलाइजर के लिए भी जरूरी है।'








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments