‘सुशासन तिहार 2026’ का ऐलान, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर

‘सुशासन तिहार 2026’ का ऐलान, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर

कोरिया: जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सुशासन तिहार 2026’ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि 30 अप्रैल 2026 तक जिले में लंबित मामलों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसमें भूमि संबंधी प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन, मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान, हितग्राही योजनाओं के भुगतान, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, बिजली एवं ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याएं तथा हैंडपंप सुधार जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अलावा उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शिविरों का आयोजन
राज्य में 1 मई से 10 जून 2026 के बीच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर 'जन समस्या निवारण शिविर' आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह पर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इन शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ वितरण किया जाएगा। साथ ही प्राप्त आवेदनों का एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण और समीक्षा
मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न जिलों में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री और अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे।

हर जिले में समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं की प्रगति और शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments