रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, रातभर चला रेस्क्यू

रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, रातभर चला रेस्क्यू

 रायपुर: राजधानी रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अब तक 12 से अधिक दमकल वाहन तैनात किए जा चुके हैं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं और सुबह तक राहत कार्य जारी है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

लाखों का नुकसान, प्लाईवुड जलकर खाक

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। टिंबर मार्केट में आग लगने से आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल रहा।

पुलिस-प्रशासन मौके पर, कारण अज्ञात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments