पहले क्लैश का डर, अब स्लो एडवांस बुकिंग: ‘Dhurandhar 2’ बनी ‘भूत बंगला’ के लिए चुनौती

पहले क्लैश का डर, अब स्लो एडवांस बुकिंग: ‘Dhurandhar 2’ बनी ‘भूत बंगला’ के लिए चुनौती

नई दिल्ली :  प्रियदर्शन डायरेक्टोरियल फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लीड रोल निभाया है। रिलीज से एक दिन पहले 16 अप्रैल को इसका पेड़ प्रिव्यू रखा गया।

दो धुरंधरों (प्रियदर्शन और अक्षय) को इतने साल बाद एक-साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। सभी को यकीन है कि पर्दे पर बड़ा मैजिक क्रिएट होने वाला है। ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही भूत बंगला ने ऑनलाइन अच्छी चर्चा बटोर ली है।

कितना हुआ एडवांस कलेक्शन?

वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म कमाल कर रही है। Sacnilk के अनुसार, पहले दिन ही 'भूत बंगला' ने 36,000 से अधिक टिकटों की बिक्री की है, जिससे प्री-रिलीज बिक्री बिना ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म का कलेक्शन 97.93 लाख रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 2.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भूत बंगला से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है, लेकिन स्पष्ट रूप से फिल्म को दो अंकों की ओपनिंग हासिल करनी होगी। 10 करोड़ रुपये से कम कमाई निराशाजनक होगी। अच्छी शुरुआत के बाद, अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म को पहले वीकेंड में अच्छी कमाई करने के लिए शनिवार और रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन बनाए रखना होगा।

फैंस को भूत बंगला से बहुत उम्मीदें

अभिनेता की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। इसलिए अक्षय के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि भूत बंगला से उन्हें आखिरकार एक हिट फिल्म मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि भूत बंगला पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी।

ये कमाई डबल डिजिट में हो तो अच्छी बात है। पहले वीकेंड पर मूवी को ये स्केल मेंटेन रखना पड़ेगा तभी इसका पहला वीकेंड कलेक्शन शानदार रहेगा। अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में कोई खास कमाल नहीं कर पाई इस वजह से उनके फैंस को भूत बंगला से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का बजट 100 से 120 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments