पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026: युवाओं को टॉप 500 कंपनियों में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका

पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026: युवाओं को टॉप 500 कंपनियों में मिलेगा इंटर्नशिप का मौका

महासमुंद 16 अप्रैल 2026 : पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026 भारत सरकार द्वारा देश के युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने वाली एक सशुल्क इंटर्नशिप योजना है। इसके तहत 21-24 वर्ष के पात्र युवाओं को हर महीने 9,000 का स्टाइपेंड, 6,000 की एकमुश्त सहायता और बीमा कवरेज मिलता है।इंटर्नशिप स्कीम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल-आधारित वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना है। जिसकी अवधि 1 महीने से लेकर 6 महीने या उससे अधिक की हो सकती है। इसके लिए पात्रता भारतीय नागरिक होना चाहिए। 21-24 वर्ष के युवा जो हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, आईटीआई, या बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए आदि डिग्री धारक होना चाहिए। पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। फुल-टाइम एम्प्लॉयड न हों। इस योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 9,000 रुपए (500 रुपए सरकार द्वारा $ कंपनी द्वारा), 6,000 की एकमुश्त सहायता राशि और इंटर्न का बीमा कवरेज (जीवन और दुर्घटना) प्रदान किया जाता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है


इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/login/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एक उम्मीदवार अधिकतम 3 कंपनियों में आवेदन कर सकता है। इस योजना में कुल 1 लाख युवाओं को अवसर देने का लक्ष्य है। यह योजना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो कॉर्पोरेट जगत में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। इंटर्नशिप एक सीमित समय के लिए किसी कंपनी या संस्थान में की जाने वाली ट्रेनिंग है, जहाँ आप पढ़ाई के बाद व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। इसमें आमतौर पर प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम करना, कंपनी के नियमों को सीखना, और सहकर्मियों के साथ नेटवर्किंग करना शामिल होता है, ताकि आप असली कार्यस्थल के माहौल को समझ सकें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कौशल विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments