भाजपा में नई जिम्मेदारी: भोलेशंकर जायसवाल बने जिला मीडिया सह संयोजक, संगठन के प्रति जताई निष्ठा

भाजपा में नई जिम्मेदारी: भोलेशंकर जायसवाल बने जिला मीडिया सह संयोजक, संगठन के प्रति जताई निष्ठा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को निरंतर नई जिम्मेदारियां सौंपने की परंपरा के तहत भोलेशंकर जायसवाल को जिला मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति से, जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी की सहमति पर जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर द्वारा की गई है।भोलेशंकर जायसवाल लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। संगठन ने उनके कार्य और निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इससे पहले भी उन्हें संगठन द्वारा पार्षद का टिकट दिया गया था, जिसमें उन्होंने दोनों बार जीत दर्ज कर सभापति पद का दायित्व सफलतापूर्वक निभाया। साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा छुरा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए भोलेशंकर जायसवाल ने कहा कि संगठन ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर निरंतर विश्वास जताया है, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।जायसवाल ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व, संभाग, जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती और मीडिया के क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments