अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़की विधायक, कार्रवाई नहीं हुई तो धरने की चेतावनी

अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़की विधायक, कार्रवाई नहीं हुई तो धरने की चेतावनी

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच टकराव खुलकर सामने आया है। समरी विधानसभा क्षेत्र की BJP विधायक उधेश्वरी पैंकरा ने राजपुर एसडीएम और तहसीलदार पर गंभीर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामला सीसी रोड और नाली निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज विधायक ने मौके पर ही कलेक्टर राजेंद्र कटारा को फोन कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दे दिया। विधायक ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि तय समय में अधिकारियों को नहीं हटाया गया तो वे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगी। उनके इस रुख से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

समर्थकों का भी फूटा गुस्सा, उठाए ये सवाल

इधर, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद समर्थकों का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए। समर्थकों ने कहा कि क्या बलरामपुर में प्रशासनिक व्यवस्था ढीली पड़ गई है? क्या जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है? या फिर सिस्टम में कहीं बड़ा टकराव चल रहा है? क्या सत्ता पक्ष की विधायक की भी नहीं सुन रहे अधिकारी? फिलहाल, जिले में माहौल गरम है और सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments