स्वच्छता की अलख: नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी खुद उतरे मैदान में, वार्ड 01 में घर-घर पहुंचाया संदेश

स्वच्छता की अलख: नपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी खुद उतरे मैदान में, वार्ड 01 में घर-घर पहुंचाया संदेश

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : स्वच्छ, सुंदर व विकसित कवर्धा की संकल्प को साकार करने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी स्वयं मैदान में उतरकर वार्ड क्रमांक 01 (रामनगर) में डोर-टू-डोर स्वच्छता संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने अपनी पालिका टीम के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। इस दौरान लोगों से सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने का अनुरोध किया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पालिका टीम द्वारा लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस पहल को लेकर वार्डवासियों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया ने बताया कि यह अभियान शहर के सभी वार्डों में लगातार चलाया जाएगा, ताकि “स्वच्छ कवर्धा” का सपना साकार हो सके।

नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, सभापति अजय ठाकुर, बिहारी राम धुर्वे, दुर्गेश अवस्थी, पार्षद डोनेश ठाकुर, योगेश चन्द्रवंशी, सुनील साहू, संजीव कुर्रे, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव, स्वच्छता प्रभारी लियाकत अली, पीआईयू होमेश मानिकपुरी, राकेश ठाकुर सहित अधिक संख्या में स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments