अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

एमसीबी :  भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो चुकी है। भर्ती के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में संभावित है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़ द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 04 मई से 04 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु विषयवार मार्गदर्शन, अभ्यास एवं आवश्यक रणनीति की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए सशक्त बनाना है, ताकि वे लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और सेना में चयन की संभावना को बढ़ा सकें। प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण विषयों, समय प्रबंधन एवं प्रश्नों के समाधान की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर जाकर “अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण” लिंक पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़ (जिला एमसीबी) में उपस्थित होकर भी आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments