किरंदुल चटाईपारा आंगनबाड़ी में अव्यवस्था: मीटर लगा, पर नहीं जल रही बिजली, 32 मासूम बच्चे गर्मी में बेहाल

किरंदुल चटाईपारा आंगनबाड़ी में अव्यवस्था: मीटर लगा, पर नहीं जल रही बिजली, 32 मासूम बच्चे गर्मी में बेहाल

(अरुण शर्मा संवाददाता) किरंदुल :  नगर के चटाईपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। यहां बिजली का मीटर तो लगा हुआ है, लेकिन केंद्र के अंदर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी के बीच 32 छोटे-छोटे बच्चे बिना पंखे और रोशनी के रहने को मजबूर हैं, जिससे उनकी हालत खराब हो रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, आंगनबाड़ी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गर्मी इतनी तेज है कि बच्चे पसीने से तर-बतर हो रहे हैं और कई बार बीमार भी पड़ रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।स्थिति और गंभीर तब हो जाती है जब इसी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण कार्य भी किया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को टीका लगाने के लिए लाया जाता है, लेकिन बिना बिजली और उचित व्यवस्था के उन्हें भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो बैठने की सही व्यवस्था है और न ही गर्मी से राहत के कोई साधन।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

यह सवाल उठता है कि आखिर यह लापरवाही किसकी है—आंगनबाड़ी विभाग की, स्थानीय प्रशासन की या फिर बिजली विभाग की? बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सुचारू की जाए और आंगनबाड़ी केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिल सके।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments