बालोद के जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, इलाके में हड़कंप

बालोद के जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, इलाके में हड़कंप

बालोद : बालोद जिले के गंजडीह गांव के जगंल में एक सड़ी गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. लाश देखने से पुरानी मालूम पड़ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. मामला संजारी चौकी इलाके का है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments