सक्ती में पुलिस पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, 12 से ज्यादा फरार

सक्ती में पुलिस पर हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, 12 से ज्यादा फरार

सक्ती : जिले के फोगरम गांव में पुलिस पार्टी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक दर्जन से अधिक आरोपी फरार रहे हैं, जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

दरअसल, दो दिन पहले फोगरम गांव में कार की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, शासकीय कर्मचारी पर हमला समेत कई गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments