किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का सराहनीय पहल: नववर्ष पर सदस्यों को भेंट किए उपहार और प्रमाण पत्र

किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का सराहनीय पहल: नववर्ष पर सदस्यों को भेंट किए उपहार और प्रमाण पत्र

(अरुण शर्मा संवाददाता) किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल में व्यापारियों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय नगर की सबसे बड़ी व्यापारी संस्था किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने अपने सभी सदस्यों के प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उपहार स्वरूप दीवार घड़ी एवं सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सचिव राज प्रसाद, उपाध्यक्ष सुषमा साहू एवं सह सचिव शेखर दत्ता स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल व्यापारिक हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, एकता और विश्वास को भी मजबूत करना है।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार व्यवस्था के सुधार और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए और भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इस तरह के आयोजनों से सदस्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उपहार वितरण के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सदस्यों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स लगातार व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है और इस तरह के कार्यक्रम आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने समस्त व्यापारियों एवं नगरवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments