नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रवांडा में आयोजित होने वाली पहली विमंस टी20 इंटरनेशनल चैलेंज ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 19 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा।इसका आयोजन किगाली शहर में होगा। शेड्यूल के अनुसार, पांच टीमों के इस टूर्नामेंट के पहले दिन इटली का मुकाबला मेजबान रवांडा से होगा, जबकि नेपाल का सामना अमेरिका से होगा।
टॉप रैंकिंग वाली टीम खेलेंगी
यह टूर्नामेंट आईसीसी द्वारा शुरू किया गया एक नया आयोजन है। इसका उद्देश्य एसोसिएट मेंबर टीमों को अधिक मौके देना है। यह इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के साथ जुड़ता है, जिसका पहला संस्करण पिछले नवंबर में आयोजित हुआ था। इस प्रतियोगिता में आईसीसी के पांचों रीजन की टॉप रैंकिंग वाली टीमें भाग लेती हैं, जो इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। सभी पांचों प्रतिभागी टीमों ने 2025 क्षेत्रीय महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर में अपने प्रदर्शन के आधार पर टूर्नामेंट में जगह बनाई है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
2 मई से होगा आयोजन
डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 2 मई तक चलेगा। यह आयोजन महिला टी20 विश्व कप के विस्तार के अनुरूप भी है, जिसमें 2026 तक 12 टीमें शामिल होंगी और 2030 तक 16 टीमों तक विस्तार करने की योजना है। नेपाल और अमेरिका इस टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार के रूप में प्रवेश कर रहे हैं। दोनों ने इस साल की शुरुआत में हुए नवीनतम ग्लोबल क्वालीफायर में भाग लिया था।
आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज नेपाल, प्रतियोगिता में सबसे उच्च रैंकिंग वाली टीम है। वहीं, वर्तमान में 30वें स्थान पर काबिज वानुअतु ने पिछले साल फिजी में आयोजित ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान पक्का किया, जहां उन्होंने 20वें स्थान पर काबिज इंडोनेशिया को हराया था।
इवेंट का शेड्यूल इस प्रकार है
18 अप्रैल
19 अप्रैल
21 अप्रैल
22 अप्रैल
24 अप्रैल
26 अप्रैल
27 अप्रैल
28 अप्रैल
3 अप्रैल
1 मई


Comments