नवा तरिया योजना से बदलेगा गांवों का भविष्य, 13 नए तालाबों का हुआ वर्चुअल शुभारंभ

नवा तरिया योजना से बदलेगा गांवों का भविष्य, 13 नए तालाबों का हुआ वर्चुअल शुभारंभ

कोरिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को नई दिशा देते हुए 'नवा तरिया आय के जरिया' योजना के तहत 13 नए तालाबों का वर्चुअल शुभारंभ जशपुर किया। यह पहल 'मोर गांव मोर पानी महा अभियान' के तहत की जा रही है, जिसे दो वर्ष पूर्व शुरू किया गया था।

कोरिया जिले में जल संचय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सभी निर्माण कार्यों को आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिकतम जल संग्रहण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुरूप 'मोर गांव मोर पानी अभियान' के तहत जिले में 'आवा पानी झोंकी अभियान' चलाया जा रहा जिसके तहत सोनहत, बैकुंठपुर ब्लॉक में बड़ी संख्या में सोख्ता गड्डे का निर्माण जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि इस परियोजना के लिए 2 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर सहभागिता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

इन नए तरियों के निर्माण से न केवल जल संकट में कमी आएगी, बल्कि मछली पालन, सिंचाई और अन्य आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments