वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मौतों की जांच के आदेश, 30 दिन में रिपोर्ट मांगी गई

वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मौतों की जांच के आदेश, 30 दिन में रिपोर्ट मांगी गई

रायपुर:राज्य सरकार ने सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे 30 दिवस के भीतर जांच पूर्ण कर अपना प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के कारण एवं परिस्थितियां तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय शामिल हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस हादसे में 20 श्रमिकों की मौत हुई। वहीं 15 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments