नई दिल्ली : Simple Energy कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अल्ट्रा लॉन्च कर दिया है। इसकी शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपए रखी गई है। इस स्कूटर को इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था और अब इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।
क्या है इसकी रेंज?
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज पर होने पर 400 किमी तक चलेगा। यह रेंज इस समय बाजार में मौजूद ज्यादातर स्कूटर्स से बहुत ज्यादा है। इसकी 400 किमी की रेंज कई इलेक्ट्रिक कारों की बराबरी करती है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
Simple Ultra रेंज और रफ्तार
400 किमी की लंबी रेंज (IDC) देने के लिए इसमें 6.5 kWh की बैटरी लगाई गई है। इस बैटरी को स्कूटर के फर्श और बॉडी के अंदर सुरक्षित तरीके से फिट गया है। यह स्कूटर 115 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। रफ्तार के मामले में भी अब यह बहुत आगे है और सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
सुरक्षा और फीचर्स
राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल के 4 लेवल दिए गए हैं जो स्कूटर को फिसलने से बचाते हैं। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन दी गई है जिस पर आप सफर से जुड़ी सारी जानकारी देख सकते हैं। इस स्क्रीन के जरिए आप अपने फोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और कई स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Comments