आज की हलचल : BJP ने महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस और गठबंधन को कोसा,ई-चालान में फंसे लोगों के लिए अंतिम मौका,पढ़े और भी खबरें

आज की हलचल : BJP ने महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस और गठबंधन को कोसा,ई-चालान में फंसे लोगों के लिए अंतिम मौका,पढ़े और भी खबरें

 रायपुर :  विश्वकप कबड्डी की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी संजू देवी का उपमुख्यमंत्री साव आज सम्मान करेंगे. नवा रायपुर स्थित निवास में सम्मान कार्यक्रम होगा. सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगी.

महासमुंद-बागबहरा दौरे पर रहेंगे बैज 

पीसीसी चीफ दीपक बैज आज महासमुंद और बागबाहरा दौरे पर रहेंगे. वह अपने दौरे के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगे.

BJP ने महिला आरक्षण बिल गिरने पर कांग्रेस और गठबंधन को कोसा

रायपुर. 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का बिल शुक्रवार को लोकसभा में गिर गया. इस बिल के गिरने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि विपक्षी बाधाएं हमारे संकल्प को कमजोर नहीं कर सकती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन का जो यज्ञ शुरू हुआ है, वह अपनी पूर्णता तक अवश्य पहुंचेगा. देश की जनता खासकर मातृशक्ति विपक्ष के इस महिला विरोधी चरित्र का आने वाले समय में करारा जवाब देगी. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष नहीं चाहता कि देश की आधी आबादी मातृशक्ति देश के विकास में पुरुषों के साथ कदम मिलाकर चले. कांग्रेस आज भी मातृशक्ति को केवल वोट बैंक समझती है, जिन्हें सिर्फ चुनावी वर्ष में याद करती है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अच्छी तरह से जानती है कि अगर महिलाएं लोकसभा या राज्यों के विधानसभा में पहुंचकर नेतृत्व करेगी, तो कांग्रेस पार्टी का देश से सफाया होना तय है. अब देश की मातृशक्ति आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से शून्य पर ला देगी. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने के लिए था, किंतु विपक्ष ने आधी आबादी को संवैधानिक अधिकार देने से वंचित कर दिया. भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि देश की जनता अब जान चुकी है कांग्रेस महिला सशक्तीकरण की घोर विरोधी है. लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक का विरोध करने से कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो चुका है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

ई-चालान में फंसे लोगों के लिए अंतिम मौका

रायपुर. ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरे व फील्ड पर तैनात जवानों-अधिकारियों द्वारा वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर किए जाने वाले ई चालान जमा करने के लिए अब आखिरी मौका दिया जा रहा है. 5 मई को होने जा रही लोक अदालत में लंबित ई चालानों का निराकरण किया जाएगा. इससे पहले संबंधित वाहन मालिक को ट्रैफिक पुलिस थाने आकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 5 मई के बाद लंबित ई चालान वाले वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की तैयारी है. बताया जा रहा है कि इन दिनों एक लाख से ज्यादा ई चालान लंबित हैं.

सीतापुर विधानसभा चुनाव रद्द कराने पेश याचिका खारिज

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के बाद सीतापुर (सरगुजा) विधानसभा सीट का चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. इस याचिका में निर्वाचित विधायक रामकुमार टोप्पो को ड्टयी पक्षकार बनाया गया था. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में सरगुजा जिले की सीतापुर (एसटी) आरक्षित सीट से मुन्नालाल टोप्पो ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था.

नामांकन की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार रामकुमार किडो ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मुन्नालाल टोप्पो एक सरकारी ठेकेदार हैं. उनका पब्लिक हेल्थ इंजीनयिरिंग विभाग में पंजीकरण है और वे ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ के अंतर्गत आते हैं, इसलिए जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9ए के तहत वे चुनाव लड़ने के अयोग्य हैं. आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने 31 अक्टूबर 2023 को कार्यपालन अड्टिायंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी.








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments