Iran-US War: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही दूसरे दौर की शांति वार्ता के प्रयासों के बीच तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी देशों के लिए खोल दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस कदम का स्वागत तो किया, लेकिन इसे अमेरिका की जीत बता दी। वहीं ईरान ने होर्मुज खोलने के बाद जब अमेरिका से अपनी नाकाबंदी हटाने को कहा तो ट्रंप ने साफ बोल दिया कि तेहरान से बातचीत संपूर्ण नहीं होने तक ब्लॉकेड जारी रहेगा। इससे दूसरे दौर की शांति वार्ता शुरू होने से पहले ही अमेरिका और ईरान में फिर तनाव बढ़ गया है। इस बीच ईरान ने दावा किया है कि ट्रंप ने 1 घंटे में 7 बड़ा झूठ बोला है। ईरान ने कहा है कि यह हाल रहा तो वह होर्मुज को फिर से बंद कर देगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
ट्रंप पर कौन से 7 झूठ बोलने का है आरोप
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1 घंटे में 7 बड़े झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही यह सिलसिला जारी रहने पर दोबारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की धमकी दी है। एम.बी. ग़ालिबाफ़ ने कहा-
गालिबाफ ने कहा-हम अपनी प्रतिज्ञा के सच्चे
मोहम्मद गालिबाफ ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जरिये कहा कि हम अपनी प्रतिज्ञा के प्रति सच्चे हैं...इस ौदरान उन्होंने पाकिस्तानी मध्यस्थता की सराहना की। गालिबाफ ने लिखा कि मैं इस युद्धविराम को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान राज्य और जनरल आसिम मुनीर के मध्यस्थता प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।


Comments