IPL 2026 के बीच GT खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जीत के बाद आई डबल खुशी

IPL 2026 के बीच GT खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जीत के बाद आई डबल खुशी

नई दिल्ली :  गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के बाद गुजरात के स्पिनर राशिद खान ने एक और खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है।राशिद ने बताया है कि वह पिता बन गए हैं। मैच के बाद राशिद खान ने एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

राशिद को बेटा हुआ है जिसका नाम उन्होंने असलान रखा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटे की फोटो शेयर की है जिसमें उसका चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन बच्चा एक हाथ को पकड़े हुए है। इसके साथ बच्चे के कपड़े भी पास में हैं और उन पर एक लकड़ी का बैच रखा है जिसमें बच्चे का नाम लिखा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

राशिद ने जाहिर की खुशी

राशिद ने शब्दों में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अलहमदुल्लाह, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है छोटे राजकुमार।" राशिद ने फैंस से अपील की है कि वह उनके परिवार को दुआ दें। उनकी इस पोस्ट पर राशिद के दोस्तों, टीम के साथियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद को भारत में काफी प्यार मिलता है और ये उनकी पोस्ट को देखकर भी समझा जा सकता है।राशिद की कोशिश है कि वह गुजरात को दूसरा खिताब दिलाएं। साल 2022 में जब गुजरात की टीम ने डेब्यू किया था तब राशिद सनराइजर्स हैदराबाद से इस टीम में आए थे और तब से इसी टीम में हैं।

कोलकाता को दी मात

जहां तक मैच की बात है तो गुजरात ने अपने कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी के दम पर कोलकाता को मात दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। गुजरात ने ये स्कोर 19.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। कोलकाता के लिए कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments