रिंग रोड नंबर 4 पर ट्रक पार्किंग की समस्या: रोजाना जाम से  परेशान, प्रशासन और ट्रक एसोसिएशन की अनदेखी

रिंग रोड नंबर 4 पर ट्रक पार्किंग की समस्या: रोजाना जाम से परेशान, प्रशासन और ट्रक एसोसिएशन की अनदेखी

किरंदुल : किरंदुल की रिंग रोड नंबर 4 पर आए दिन भारी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग के कारण लंबे जाम लग रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को रोजाना इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है, लेकिन नगर प्रशासन और किरंदुल बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बीटीओए) की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैलाडीला क्षेत्र से बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन लगातार आते-जाते रहते हैं। इनमें कई कंपनियों के लिए लाए जाने वाले स्ट्रक्चर और सामग्री भी शामिल हैं। रिंग रोड नंबर 4 के दोनों किनारों पर लंबी कतारों में खड़े ये ट्रक सड़क को संकरी कर देते हैं, जिससे सामान्य यातायात ठप हो जाता है।ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के इतने बड़े संगठन के बावजूद आज तक इस क्षेत्र में कोई उचित पार्किंग व्यवस्था विकसित नहीं की गई है। न तो नगर प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर दिख रहा है और न ही ट्रक एसोसिएशन इस दिशा में कोई पहल कर रहा है।

दोहरा मापदंड?
स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि अगर कोई भारी वाहन गलती से भी उनकी दुकान के सामने खड़ा हो जाए तो तुरंत पुलिस या प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है । लेकिन जब रिंग रोड पर घंटों जाम लगा रहता है तो कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचता। यह समस्या कब तक चलेगी और आखिर क्यों इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है—यह सवाल स्थानीय लोगों के मन में लगातार घुमड़ रहा है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments