लव रिलेशनशिप में खून: प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाया, फिर की हैरान करने वाली हरकत

लव रिलेशनशिप में खून: प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाया, फिर की हैरान करने वाली हरकत

दुर्ग :  शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केलाबाड़ी स्थित सुभाष नगर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक किराए के मकान में रहने वाले युवक ने अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने युवती को बेहोश समझते हुए खुद ही 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका उनेश्वरी वर्मा (25 वर्ष) मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की निवासी थी। वह दुर्ग के बीएम कॉलेज में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के सिलसिले में दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), जो बालोद जिले का रहने वाला है, उसी कॉलेज में B.Ed का छात्र है और मृतका का सहपाठी था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।

फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद, बन गया हत्या का कारण

बताया जा रहा है कि घटना के दिन दोनों के बीच फोन कॉल न उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद आरोपी युवक उनेश्वरी को अपने सुभाष नगर स्थित किराए के कमरे में ले आया, जहां दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। विवाद के दौरान आरोपी आक्रोशित हो गया और गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हत्या के बाद 108 को किया कॉल

घटना के बाद आरोपी ने युवती को मृत समझने के बजाय बेहोश समझ लिया और तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर दिया। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक कमरे में ही मौजूद रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में आरोपी कार्तिक राम साहू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

परिवार को नहीं थी संबंध की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन दुर्ग पहुंच गए। मृतका के पिता ने बताया कि उनेश्वरी उनके दो बेटों में इकलौती बेटी थी और पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के लिए दुर्ग में रह रही थी। परिवार को उसके किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। डिजिटल साक्ष्य सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं और आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल पैदा कर गई है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments